बहराइच: कोट मुबारकपुर में टेंपो पलटने से युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट मुबारकपुर में टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि जैसे ही गांव के करीब पहुंचा तभी अचानक टेंपो पलटने से वह घायल हो गया। इलाज जारी है।