जगदलपुर: जगदलपुर पुलिस के दो अनुभवी प्रधान आरक्षकों की गरिमामयी विदाई, 35 वर्ष से अधिक गौरवशाली सेवा का हुआ समापन
जिला पुलिस मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग की उपस्थिति में प्रधान आरक्षक शामनाथ मौर्य एवं प्रधान आरक्षक महेश दास के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहाँ दोनों प्रधान आरक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह एवं उपहार दिया गया।