नफीस कार्यालय का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का दिया निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने बुधवार को माननीय न्यायालय, जहानाबाद परिसर स्थित नफीस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अपराधियों की पहचान एवं रिकॉर्ड संधारण के लिए फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) लिए जाने तथा आंखों के स्कैन (आइ स्कैन) की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों से कार्यालय में संचालित कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संधारित करने तथा सभी कार्यों का समुचित, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को कार्यों में आवश्यक सावधानी बरतने और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।
Jehanabad, Jehanabad | Sep 23, 2026