जनसेवा और त्वरित समाधान का संकल्प: मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर
📍 उज्जैन | 23 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत नगर निगम जोन क्रमांक-5, मक्सी रोड पर जिलास्तरीय विशाल जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया।
🔹 कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
🔹 शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 134 शिकायतों में से 42 का मौके पर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।
🔹 पात्र हितग्राहियों को पेंशन एवं नामांतरण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत दो हितग्राहियों को क्रमशः ₹1.50 लाख और ₹8 लाख की सहायता के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
🔹 विभिन्न विभागों ने शासकीय योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण कर जनसमस्याओं का जायजा लिया और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य है—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना।
#मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #जनसेवा #उज्जैन #सुशासन #मध्यप्रदेश CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner JDjansampark Ujjain