*कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया*
---
*गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*
---
उज्जैन, 23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम के निकट निर्माणाधीन नवीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ. नेहा जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Simhasth2028 Ujjain Commissioner