राजापाकर: जाफरपट्टी के अलीपुर मंझीपुर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया
मंगलवार को शाम 5:00 बजे जाफरपट्टी पंचायत के अलीपुर मंझीपुर निवासी महेश्वर सिंह का पुत्र किशुन कुमार की पत्नी देवी देवी ने बताया कि उसका पति किशुन कुमार तलाक के लिए न्यायालय में परिवाद दायर किए हुए हैं। लेकिन मैं ससुराल में ही रहना चाहती हूं। चार दिन से आई हुई हूं लेकिन ससुराल वाले घर का दरवाजा बंद रखे हुए हैं। मैं दरवाजे पर ही रह रही हूं।