मंडला: पुलिस विभाग में फेरबदल: पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को दोपहर 2:00 जारी आदेश के अनुसार, महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह को बम्हनी थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बम्हनी से क्रांति लाल ब्रह्मे को स्थानांतरित कर महाराजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।