किसान पन्नालाल ने आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव के चलते खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार हुई अतिवृष्टि और बेमौसम बारिश से उनकी मूंगफली और अन्य फसलें बर्बाद हो गई थीं। लगभग 5 लाख रुपये का कर्ज भी उनके सिर पर था। चार दिन से लापता पन्नालाल का शव बुधवार को खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।