बीना: मोतीचूर घाट पर कल दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, प्रशासन तैयारी में जुटा
Bina, Sagar | Oct 11, 2024 मोतीचूर घाट पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। जिसके चलते मोतीचूर घाट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसमें आज सुबह 10:00 बजे से नगर पालिका पीडब्ल्यूडी,विद्युत विभाग के कर्मचारी तैयारी में लगे हुए हैं और कल सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा।