बीना: देहरी रोड पर कट्टे की नोक पर युवक से पैसे मांगने के मामले में 3 आरोपी हुए गिरफ़्तार
Bina, Sagar | Oct 12, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी रोड विट्ठल धाम कॉलोनी में घर के बाहर खड़े युवक के ऊपर तीन बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर पैसे की मांग की और मना करने पर युवक के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनको पुलिस ने न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया