गोंडा के तरबगंज की रहने वाली एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जाता है 5 दिन पहले इस युवती ने अयोध्या स्थित सरयू के नए पुल से लोगों के देखते देखते नदी में छलांग लगा दी थी, फिलहाल लोगों के शोर मचाने और एसडीआरएफ टीम की मुस्तैदी ने युवती को नदी में डूबने से बचा लिया। जानकारी करने पर पता चला की युवती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ये कदम उठाया, लेकिन युवती तरबगंज में कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चल पाया, तरबगंज एसएचओ श्रीधर पाठक ने भी ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
Gonda, Gonda | Sep 13, 2026