छतरपुर नगर: कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, खराब परीक्षा परिणाम पर होगी कार्रवाई
छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 09 मई दोपहर करीब 3:00 बजे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पुनः परीक्षा में शतप्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय प्राचार्यों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए राजनगर एवं बड़ामलहरा बीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।