कैरो: कैरो के हनहट में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी भाजपा,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज।
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत हनहट गांव में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ग्रामीणों के साथ नल-जल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि योजना के संवेदक द्वारा मिनी टावर एवं 5000 लीटर क्षमता का सिंटेक्स टैंक स्थापित कर दिया गया है, लेकिन अब तक गांव के किसी भी लाभुक को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।