हसनपुर: रहरा कस्बे में शराब के पैसों के लेनदेन में विवाद, दबंगों ने सेल्समैन को दुकान से घसीटकर बेरहमी से पीटा
रहरा कस्बे में स्थित एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शराब खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों और सेल्समैन के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते बड़ा विवाद रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ दबंगों ने कथित तौर पर शराब दुकान के सेल्समैन को जबरन बाहर घसीट लिया और उसके साथ लात।