घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर के पुराने भवन में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, प्रखंड प्रमुख और सीओ हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | May 13, 2026 घाघरा ब्लॉक परिसर के पुराने भवन में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी, सीओ खाखा सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि नए आधार सेवा केंद्र खुलने से निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।आधार बनवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।