डिंडौरी: जिले में लगातार बारिश के चलते मां नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, डैम घाट पर बने मंदिर पानी में डूबे
डिंडौरी जिला सहित पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मां नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते सोमवार शाम 4:00 बजे डैम घाट सहित घाट पर बने मंदिर पानी में डूब गए। दरअसल लगातार बारिश के चलते नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया है प्रशासन ने अलर्ट जारी कर आम जनों को मां नर्मदा से दूर रहने की हिदायत दी।