प्रदेश की बेटियों का पैरा एशियन गेम्स में कमाल, सीकर की मोना ने राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर। राजस्थान की बेटियों का पैरा एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है। जापान के नागोया में दोनों बेटियों ने भारत का मान बढ़ाया है। सीकर की मोना अग्रवाल ने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता है। मोना ने 250 अंक बनाकर रिकॉर्ड स्कोर के साथ इतिहास रच दिया। जयपुर की अवनी लेखरा ने 249.6 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। मोना ने अवनी को महज 0.4 अंक से पछाड़कर गोल्ड जीता। अवनी के सिल्वर से भारत को 2028 पैरालंपिक्स का दूसरा कोटा मिला। मोना ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भी कांस्य पदक जीता था। मोना अग्रवाल को 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।