गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में शिक्षा सुधार के लिए ठोस पहल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बनी समिति
सोमवार को दोपहर 1 बजे गयाजी जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गया जिला अतिथि गृह सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रोफेसरों तथा अन्य शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।