कुंडा: एसपी सतपाल अंतिल ने जेठवारा थाने का किया औचक निरीक्षण, एसपी ने संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
प्रतापगढ़ एसपी सतपाल अंतिल ने शनिवार देर शाम जेठवारा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, CCTNS, हेल्प डेस्क, भोजनालय आदि के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही थाना परिसर में भ्रमणशील रहकर एसपी ने थाने की मूलभूत व्यवस्थाओं, साफ-सफाई को चेक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये।