हादसे के बाद जलकर राख हुई विधायक की नई स्कॉर्पियो | बाल-बाल बचे योगेंद्र सिंह बाबा
सिवनी जिले के बंजारी गांव के पास लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक एक गाय वाहन के सामने आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते नई स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गनीमत रही कि विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, उनके गनमैन और चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को लखनादौन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है।
दुर्घटना के बाद वाहन में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
वीडियो में देखें हादसे की पूरी तस्वीर, जलती हुई स्कॉर्पियो और हादसे के बाद का घटनास्थल।
#SeoniNews #Lakhnadon #YogendraSinghBaba #ScorpioAccident #BreakingNews #MPNews #Seoni #RoadAccident #HKNews #MadhyaPradeshNews #ViralNews #LatestNews
Chhapara, Seoni | Jun 4, 2026