धोरैया: नाननपैर में आग लगने से दो घर जले, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
Dhuraiya, Banka | Mar 17, 2024 ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर में रविवार की दोपहर आग लगने से कैलाश पासवान तथा राजेंद्र पासवान का घर जलकर राख हो गया। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जिसे देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।