धोरैया: प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारी के साथ की बैठक, पार्टियों का बैनर पोस्टर हटाने के दिए निर्देश
Dhuraiya, Banka | Mar 16, 2024 प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ राजेश कुमार ने सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक की। बीडीओ ने कहा कि आचार संहिता लागू हो चुका है और ऐसे में जिन पार्टियों का बैनर पोस्टर अगर कहीं है तो उसे अविलंब 24 घंटे के अंदर हटा दिया जाए। बैठक में बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आधारभूत संरचना की अगर कोई कमी है तो अविलंब इसकी जानकारी दें।