मानिकपुर: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चित्रकूट इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान, छात्रों ने निकाली रैली
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में आज मंगलवार सुबह 10 बजे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रों को तम्बाकू और निकोटिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई तथा इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्रों ने तम्बाकू विरोधी नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया।