रामपुर मनिहारन: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, गृह क्लेश से परेशान होकर उठाया ख़ौफ़नाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव और गृह क्लेश के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के चुनहेटी फाटक चौकी के पास का है, जहां सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार पुत्र फूलचंद के रूप मर हुई है।