कोरबा: 20 दिन से लापता युवती का शव नवाडीह जंगल में मिला, जहर की शीशी बरामद होने से रहस्य बढ़ा
Korba, Korba | Jun 29, 2026 बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।