कुरई: खबासा टोल प्लाजा के पास खड़े कंटेनर में भीषण आग, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Kurai, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी के कुरई थाना अंतर्गत खबासा NHAI टोल प्लाजा के पास गुरुवार शुक्रवार रात को खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और हेल्पर खाना बना रहे थे, तभी गैस चूल्हे से आग भड़क उठी। दोनों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। आग में कंटेनर का केबिन जलकर खाक हो गया, कंटेनर में लोड माल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।