श्री गंगानगर: विप्र फाउंडेशन की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Sep 28, 2026
विप्र फाउंडेशन जिला श्रीगंगानगर एवं तहसील कार्यकारिणी की सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बैठक गायत्री मंदिर स्थित सारस्वत भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के व्यापक विस्तार, जमीनी स्तर पर विप्र समाज को जोड़ने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।