निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा मार्ग पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 2.882 किलो अवैध अफीम जब्त, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने अहम सफलता हासिल की है। CBN कोटा की टीम निम्बाहेड़ा–छोटी सादड़ी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम को पहले से ही विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका गया।