भिंड नगर: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों के साथ किया छलावा
भिण्ड में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने शनिवार शाम 5 बजे पार्टी कार्यालय से भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने कहा कि सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है,लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।स्वदेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान आज पूरी तरह परेशान है।हाल ही मे हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा कई जगह अब तक नही मिला है