पीरो: पीरो में खून-खराबा: दो जगह हिंसक तांडव, 6 लोग हुए लहूलुहान
Piro, Bhojpur | May 21, 2026 पीरो अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक मारपीट की घटनाओं ने इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं में कुल छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।