मुरैना नगर: पुलिस बैंड भर्ती के लिए मुरैना पुलिस परेड मैदान में गूंज रही धुनें, चयन के लिए पसीना बहा रहे युवा,वीडियो हो रहा वायरल।
मुरैना शहर में पुलिस बैंड भर्ती की तैयारियों का वीडियो आज वायरल हो रहा है। वीआईपी रोड स्थित पुलिस परेड मैदान में रोज 50 से 70 अभ्यर्थी विभिन्न वाद्य यंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षक बबलू बरार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 3 सितंबर तक चलेगी और परीक्षा भोपाल में होगी। जिले से करीब एक हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है।युवाओं में उत्साह चरम पर है।