परसिया: काजरा में जंगल में गाय चराते समय ततैयों के हमले से बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे गंभीर
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के काजरा में ततैयांे के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। नौ साल की बालिका और पांच साल का बालक गंभीर है। घटना शुक्रवार को साढे बारह बजे की है। साढे तीन बजे इन्हें अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों बच्चों को छिंदवाउा रिफर कर दिया गया। जबकि बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया। चार बजे पुलिस अस्पताल पहंुची।काजरा लहगडुआ के समीप का गांव है।