पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज्ञान भवन में मछली पालन में ड्रोन तकनीक के उपयोग प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया
शनिवार की दोपहर 12 बजे CM नीतीश कुमार ने ज्ञान भवन में मछली पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुपालन मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंह भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी सबको पता है।