गोरखपुर: गोरखपुर में दरोगा ने गालियां दीं, VIDEO बनाने पर मामा और नाबालिग भांजे को रात भर थाने पर बैठाया, CO कोतवाली करेंगे जांच
कोतवाली क्षेत्र की दुर्गाबाड़ी चौकी पर किशोर के मामा से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।आरोप है कि भांजे को अपशब्द कहने का विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया।मामा ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए।आरोप है कि पुलिस उन्हें थाने ले गई और रातभर बैठाए रखा।रविवार दोपहर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया गया।