दुधि: बीजपुर में 72 घंटे बाद बिछियारी नदी में डूबे बालक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजमिलान में मंगलवार की दोपहर बिछियारी नदी में डूबे 11 वर्षीय लल्लू पुत्र जनकराज का शव 72 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह कोचिला नदी से बरामद हुआ। पुलिस और ग्रामीण लगातार बालक की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बिछियारी नदी से बहकर कोचिला नदी पहुंचे शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।