शामली: अंकित बालियान मर्डर को लेकर बंतीखेड़ा में खाप चौधरी जुटे, डीएम-एसपी से वार्ता के बाद लिया जाएगा फैसला
Shamli, Shamli | Sep 11, 2026 शुक्रवार की शाम को भी हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड में बंतीखेड़ा गांव में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। पंचायत में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि कोई भी आंदोलन शुरू करने से पहले डीएम व एसपी शामली से वार्ता की जाएगी। उनसे वार्ता के बाद ही पंचायत आगे की रणनीति को लेकर अपना कोई फैसला सुनाएगी। पंचायत का आयोजन अंकित बालियान के घर पर हुआ।