अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़के सांसद प्रतिनिधि, एंबुलेंस व स्थायी चिकित्सक की मांग
सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जोय कुजूर ने जारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी पाए जाने पर दोनों नेताओं ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को रेफर करने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं है।