कांके: हिनू में बीजेपी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Sep 27, 2025 हिनू में बीजेपी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाजसेवा, कला, संस्कृति और लोकहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे।