किशनगंज: रिश्वत की डोर में बंधा प्रशासन? कस्बाथाना में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी
जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के तालाब, सनवाड़ा रोड तलाई और वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन लगातार जारी है। खनन माफिया दिन-रात पत्थर और मिट्टी निकालकर तालाब के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा और अधिकारियों द्वारा फोन तक नहीं उठाए जाते।