बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां चल रहीं जोरों पर, घर घर जाकर दिए जा रहे आमंत्रण
बल्देवगढ़ नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसमे हिंदू उत्सव कमेटी के द्वारा नगर में घर-घर जाकर श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिए जा रहे हैं। नगर में प्रभात फेरी एवं नगर की सजावट जोरो पर चल रही है।23 अप्रैल 2024 को बड़े ही धूमधाम से नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जायेगा।