देवसर: देवसर विधायक ने आदिवासी कन्या परिषर गडेरिया के छात्रावास का निरीक्षण किया
देवसर विधानसभा के गडेरिया में स्थित आदिवासी कन्या परिसर छात्रावास का विधायक मेश्राम ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से मुलाकात किया एवं छात्रावास दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली वही छात्रावास में संचालित रसोई घर में भी जाकर खाने-पीने के सामानों का जायजा लिया।