देवसर: वरगवा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक युवक की मौत
बरगवा थाना क्षेत्र के गांगी गाव में बिते दिन देर शाम को दो मोटर साईकिलो के आमने सामने की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दोनो मोटर साईकिलो के सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि दो युवको को गभीर चोटे आई है। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न भिजवाया गया वहीं मृतक के शव का आज पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है