देवसर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, मामला ओडगडी थाना क्षेत्र का
सिंगरौली जिले में आज दिन सड़क हादसे होते देखे जा रहे हैं उन्हें सड़क हादसों में लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं इसी बीच बीती रात तेज रफ्तार बलेनो कार रोड से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिरी जिसमें कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी बरगवां थाना पुलिस ने देते हुए बताया कि रीवा की तरफ से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।