डुमरियागंज सांसद कार्यालय के बगल स्थित हुई की दुकान में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग जाने से दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में पीड़ित के अनुसार 10 से 12 लख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।