चाईबासा। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के संवैधानिक अधिकार के समर्थन में शनिवार को 11 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए चाईबासा से हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं बसों और छोटी गाड़ियों से रांची के लिए रवाना हुए।