औरंगाबाद धर्मशाला चौक स्थित गणपति मंदिर में 14 से 25 सितंबर तक गणेश उत्सव की तैयारी पूरी। संरक्षक रंजीत सिंह ने बताया प्रतिदिन संध्या 7 बजे महाआरती, बाद में भजन संध्या होगी। 23-24 को भक्ति जागरण। 25 सितंबर को हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो अदरी नदी तक जाएगी।