कोडरमा: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए झुमरी तिलैया में उपायुक्त ने तीन दिवसीय आकांक्षा हाट का उद्घाटन किया
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के मद्देनजर आज कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित पूर्णिमा टॉकीज परिसर में तीन दिवसीय आकांक्षा हाट का उद्घाटन गुरुवार को 12:30 में किया गया। उपायुक्त ऋतुराज समेत जिले के अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आकांक्षा हाट का उद्घाटन किया आकांक्षा हाट में अलग-अलग स्थानीय उत्पादों के दो दर्जन से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं,