Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

समस्तीपुर: ​1 सितंबर से चलेगी 'भारत गौरव ट्रेन', समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों के श्रद्धालुओं को कराएगी महाकाल से शिरडी तक के दर्शन

Samastipur, Samastipur | Jul 28, 2026
​1 सितंबर से दौड़ेगी 'भारत गौरव ट्रेन': समस्तीपुर और बिहार के श्रद्धालुओं को रक्सौल से महाकाल, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा व एलोरा गुफाओं के दर्शन कराएगी IRCTC; 8 रात-9 दिन के इस खास टूर पैकेज में रहने, खाने और स्थानीय भ्रमण का पूरा इंतजाम रेलवे करेगा |

MORE NEWS

Samastipur, Samastipur | Aug 15, 2026

*स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं प्रतिभागी हुए सम्मानित* 
सहरसा, 15 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, सहरसा श्री मिथलेश तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया। समारोह में जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस उपाधीक्षक, कोशी प्रक्षेत्र, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, उप विकास आयुक्त, सहरसा, वरीय उप समाहर्ता -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सहरसा, महापौर, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहरसा श्री प्रमोद कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी, सहरसा श्री राजु कुमार को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त गुड सेमेरिटन के रूप में राहगीरों की सहायता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देने वाले श्री ज्योतिकांत कुमार, श्री राजु कुमार एवं श्री राकेश सरन को भी सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान योजना के अंतर्गत सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में योगदान के लिए M/S MEHWISH MOTORS, SHANKAR TRADING, SHRINIWAS PRADEEP SAH AUTOMOBILE को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कैडेट बटालियन परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार प्लाटून 1 BSAP, द्वितीय पुरस्कार प्लाटून 3 जिला महिला बल तथा तृतीय पुरस्कार NCC महिला को प्रदान किया गया। समारोह में सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को माननीय प्रभारी मंत्री ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समारोह स्थल देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा।

*स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं प्रतिभागी हुए सम्मानित* सहरसा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, सहरसा श्री मिथलेश तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया। समारोह में जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस उपाधीक्षक, कोशी प्रक्षेत्र, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, उप विकास आयुक्त, सहरसा, वरीय उप समाहर्ता -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सहरसा, महापौर, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहरसा श्री प्रमोद कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी, सहरसा श्री राजु कुमार को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त गुड सेमेरिटन के रूप में राहगीरों की सहायता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देने वाले श्री ज्योतिकांत कुमार, श्री राजु कुमार एवं श्री राकेश सरन को भी सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान योजना के अंतर्गत सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में योगदान के लिए M/S MEHWISH MOTORS, SHANKAR TRADING, SHRINIWAS PRADEEP SAH AUTOMOBILE को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कैडेट बटालियन परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार प्लाटून 1 BSAP, द्वितीय पुरस्कार प्लाटून 3 जिला महिला बल तथा तृतीय पुरस्कार NCC महिला को प्रदान किया गया। समारोह में सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को माननीय प्रभारी मंत्री ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समारोह स्थल देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा।

Samastipur, Bihar | Aug 15, 2026