सुजानगढ़: लायन्स क्लब के नेत्र शिविर में 102 की जांच, 48 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
सुजानगढ़ में लायन्स क्लब और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को माहेश्वरी सेवा सदन में 34वां नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 102 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 48 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुने गए।