गोरखपुर: यूपी: शाहपुर की महिला ने कहा- शिक्षक पति नपुंसक है, डेढ़ साल तक बहाने बनाता रहा, संबंध बनाने की कोशिश की, तब खुली पोल
शाहपुर इलाके की 30 साल की महिला की शादी रामगढ़ताल इलाके के 32 साल के युवक से गोरखपुर के एक बड़े लॉन से 17 नवंबर 2024 को धूमधाम से हुई थी।महिला ने बताया कि 20 लाख नकद,सोने की ज्वेलरी और कई कीमती सामान दहेज में दिया गया था।महिला का पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाता है।साथ ही एक स्कूल का संचालन भी करता है।शादी के बाद विदा होकर ससुराल आई।तब पता चला कि पति नपुंसक है